महिलाओं द्वारा प्रोग्राम किया गया पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर

महिलाओं द्वारा प्रोग्राम किया गया पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर

महिला वैज्ञानिको की खोज को भुला दिया गया। 1980 के दशक तक भी दुनिया को यह जानकारी नहीं थी कि पहला इलैक्ट्रॉनिक की खोज महिलाओं द्वारा की गई है। 1980 के मध्य तक ENIAC के प्रोग्रेमर की जानकारी किसी को नही थी, कैथी क्लेमन के प्रयासों से दुनिया को पता चला कि पहला कम्पयूटर छः महिला गणितज्ञों ने किया।

महिला वैज्ञानिको की खोज को भुला दिया गया। 1980 के दशक तक भी दुनिया को यह जानकारी नहीं थी कि पहला इलैक्ट्रॉनिक की खोज महिलाओं द्वारा की गई है। 1980 के मध्य तक ENIAC के प्रोग्रेमर की जानकारी किसी को नही थी, कैथी क्लेमन के प्रयासों से दुनिया को पता चला कि पहला कम्पयूटर छः महिला गणितज्ञों ने किया।

आज महिलायें समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। आम धारणा यह है कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलायें अभी भी कम मात्रा में भाग ले रही है। परन्तु चंद्रयान की सफलता में भारतीय महिलाओं की अहम भूमिका ने इस धारणा को धवस्त कर दिया है। आज से लगभग 80 वर्ष पहले दुनिया का पहला इलेक्ट्रॉन्क कंप्यूटर की खोज महिलाओं के द्वारा ही की गई थी परन्तु यह बात इतिहास के गर्त में छिपी रह गई ।

कैथी एक युवा कम्पयूटर प्रोग्रामर थी। एक कॉलेज प्रोजेक्ट पर काम करते हुए उन्हें ENIAC की एक पुरानी तस्वीर दिखी। उन्होंने तस्वीर में महिलाओं के बारे में पूछताछ की। कम्पयूटर हिस्ट्री म्यूजियम के एक प्रतिनिधि ने उनसे कहा कि वे रेफ्रिजरेटर लेडीज है और उत्पाद बेचने के लिए उन्हें मॉडल के रुप में पेश किया गया। वह बहुत परेशान थी, तकनीकी उद्योग में महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाले एक समूह को भी इस ज्ञान की जानकारी नही थी जिसको ENIAC प्रोगामर ने पांच दशक पहले ही आविष्कार कर लिया था। कैथी ने अपने मेहनत एवं लगन से ENIAC प्रोग्रामर्स परियोजना की स्थापना एवं विकास के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। कैथी ने अपनी जिंदगी के 20 वर्ष ENIAC प्रोग्रामर्स की कहानी बताने और कंप्यूटिंग इतिहास में इन महिलाओं को सम्मान दिलाने में ही व्यतीत कर दिये। उन्होंने पुरस्कार विजेता फिल्म द कम्पयूटर का भी नेतृत्व किया इस फिल्म में ENIAC का आविष्कार करने वाली महिलाओं के संघर्ष एवं जज्बे को दिखाया गया। इस फिल्म का प्रीमियर 2014 में सिएटल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ। कैथी का मानना है कि ENIAC महिला गणितज्ञों के बारे में बताने से महिलाओं के बारे में व्याप्त रुढ़िवादी धारणायें बदल सकती हैं और महिलाओं को सूचना प्रौद्योगिकी में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इससे क्षेत्र को अधिक समावेशी बनाया जा सकता है। और उत्पादन के क्षेत्र में विविधाता लायी जा सकती है। सबसे अहम बात यह है कि महिलायें सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रवेश लेते समय ही अपने गौरवशाली इतिहास से रुबरु हो सकें।

लगभग 80 से अधिक वर्ष पहले फिलाडेल्फिया में एक ऐतिहासिक घटना घटित हुई। द्वितीय विश्व-युद्द के दौरान, अमेरिकी सेना ने एक परियोजना पर काम करना शुरु किया। इसका उद्देश्य विश्वयुद्ध जीतना था। इसमें छः प्रतिभाशाली गणितज्ञ काम कर रहे थे। ये सभी महिलायें थी। इन महिलाओं ने केवल तार्किक आरेखों की मदद से प्रोग्राम करना सीखा था। गौरतलब है कि तब तक कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग भाषा का आविषकार नही हुआ था।

इन महिलाओं के संयुक्त प्रयास से ENIAC (इलैक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर) का विकास हुआ, जो पहला ऑल-इलैक्ट्रॉनिक प्रोग्रामेबल कम्पयूटर था, जो एक सेकण्ड में एक बैलिस्टिक एक डिफरेंशियल कैलकुलस समीकरण चलाने में सक्षम था। वर्ष 1946 में अमरीकी सेना ने ENICA को आम जनता के लिए अनावरण किया। आश्चर्य की बात है कि जिन छः महिला गणितज्ञों ने इस परियोजना को साकार रुप दिया, उनको भुला दिया गया। ये महिलायें पहली आधुनिक प्रोग्रेमर थी महिला होने के कारण वे पृष्ठभूमि में ही रह गयी।

इस ENIAC टीम की वरिष्ठ इंजीनियर आर्थर बर्क थे। उनको मशीन की क्षमताओं को जनता के सामने रखने की जिम्मेवारी दी गयी थी।

उन्होंने सबसे पहले कप्यूटर में 5,000 नंबर एक साथ जोड़े थे और इसके लिए मात्र एक सेकण्ड का समय लिया गया। इसके बाद उन्होंने दिखाया कि यह मशीन बंदूक से गोली चलने से भी कम समय में बम प्रक्षेपवक्र की गणना कर सकती हैं। इस संवाददाता सम्मेलन में यह बात छिपायी गयी कि कम्पयूटर के विकास में छः प्रतिभाशाली महिलाओं का योगदान था, जो सबसे पहले महत्वपूर्ण प्रोग्रेमिंग का कार्य कर चुकी थी। इन प्रतिभाशाली महिलाओं का नाम इस प्रकार है:-

कैथलीन मौचली एंटोनेली, फ्रांसेस बिलास स्पेंस, फ्रांसिस स्नाइडर होल्बर्टन, जीन जेनिंग्स बार्टिक, मार्लिन वेस्कॉफ मेल्टज़र और रुथ लिचरमैन टीटेलबाम ने ही ENIAC का आविष्कार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *