एनी ओकली का जीवनः अमेरिका की पहली महिला शार्प शूटर

एनी ओकली का जीवनः अमेरिका की पहली महिला शार्प शूटर

अपनी मेहनत और लगन के बल पर लोगो के दिलो पर राज करने वाली एनी ओकले ऐसी अमेरिकन महिला थी, जिसने गरीबी से प्रसिद्धि के शिखऱ तक सफर किया। ऐसे समय में जब ज्यादातर अमेरिकी महिलाएं गृहिणियों की भूमिका निभाकर खूश रहती थी, उसने अमेरिकी महिला के सामने नये प्रतिमान गढ़े। एनी अपनी मेहनत और बुरे समय में धैर्य रखने के लिए आज भी प्रेरणा की स्त्रोत है।

फोबे एनी मोसी का जन्म 13 अगस्त 1860 को ओहियो के ग्रीनविले के पास हुआ था। वह बेहद गरीब परिवार से थी। जब वह पाँच साल की थी उसके पिता जैकब का निधन हो गया। जैकब का निधन शहर जाते समय एक बर्फीले तूफान में गिर जाने की वजह से हुआ। एनी का परिवार अपनी खेती से ही गुजर बसर करता था। बचपन से ही एनी ने शिकार करना सीख लिया था, जिसकी वजह से उसके परिवार का भरण पोषण आराम से होने लगा। धीरे धीरे उसका शूटिंग कौशल बढ़ता गया, और उसने कई प्रकार के ट्रिक शॉट्स सीख लिए थे। इस वजह से उन्हें प्रसिद्धि मिलनी शुरु हुई।

1875 में एनी ने एक पेशेवर ट्रिक शूटर, फ्रैंक ई. बटलर के खिलाफ शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। उसे देखकर बटलर ने उसकी हंसी उड़ाई और 100 डॉलर के पर्स के साथ दांव लगा दिया और कहा कि तुमहे शूटिंग सिखाने में उन्हें खुशी होगी, परन्तु एनी ने हवा में उड़ते हुए मिट्टी के 25 कबूतर को मार गिराया, जबकि बटलर का स्कोर 24 था। इससे बटलर अचम्भित हो गया और उसने एनी के बारे में ज्यादा जानना शुरु कर दिया धीरे धीरे उसने एनी के दिल में भी जगा बना ली। इस जोड़ी ने 23 अगस्त, 1876 को सिनासिनाटी में शादी की।

धीरे धीरे एनी शूटिंग में पारंगत होती गई। चलती मोमबत्ती पर प्रहार करना और घोड़ें की पीठ पर बैठकर निशाना साधना उसके लिए बायें हाथ का खेल होगा गया। उसकी प्रसिद्धि चारो तरफ फैल गई। एनी को तत्कालीन अमेरिकी टेलीविजन एवं फिल्म लीजेन्ड ने एनी को एक ऑटोग्राफ वाली तस्वीर के लिए 65 डॉलर भेज दिये, लेकिन एनी ने वह पैसे वापस कर दिये। चीफ सिटिंग बुल ने एनी को लिटिल श्योर शॉट की उपाधि दी। इसके बाद वह चीफ सिटिंग बुल के मनोरंजन क्लब में शामिल हो गई।

एनी 19वी सदी के अमेरिका में दो कारणों से प्रसिद्ध हुई उसने घुटने की लम्बाई के कपड़े पहने थे औऱ उसके बाल उसके पीठ के नीचे तक बिखरे हुए थे। तत्कालीन अमेरिकी समाज में यह वर्जित था। एनी की सफलता से अन्य अमेरिकी महिलाओं को शूटिंग के खेल में भाग लेने लिए प्रेरित किया, जिसमें तब तक पुरुषों का वर्चस्व था 1898 में अमेरिकी स्पेनिश युद्ध की सुगबुगाहट के दौर में एनी ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकिन्ले को एक पत्र भेजा औऱ 50 महिला शार्पशूटरों के साथ युद्ध में जाने की आज्ञा मांगी परन्तु राष्ट्रपति ने उनकी इस मांग को अस्वीकार कर दिया, क्योंकि उस समय महिलाओं को सेना में सेवा करने की अनुमति नहीं थीं।

1901 में एनी ओकली अपने खेल के चरम पर थी। वाइल्ड वेस्ट शो पूरे अमेरिका में प्रसिद्ध था। शहर से शहर का दौरा करता था और बड़ी भीड़ में प्रदर्शन करता था। 29 अक्टूबर, 1901 के एक को उत्तरी कैरोलिना में हुए भयानक ट्रेन दुर्घटना ने इस प्रदर्शनी को रोक दिया एनी उस दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हुई 17 घंटे उसने कोमा में बितायें। जागने पर उसे पता चला की उसका बायां पांव लकवा ग्रस्त हो चुका है। उसके पांच बार सर्जरी की गई और 2 साल बाद वह चलने फिरने के लायक हुई। इसी के साथ वाइल्ड वेस्ट एक्ट के सदस्य के रुप में एनी ओकले का कार्यकाल भी समाप्त हो गया।

इसके बाद उसने कुलीन महिलाओं के क्लब में महिलाओँ को शूटिंग में प्रशिक्षण देना शुरु किया इस बीच फ्रैंक बटलर ने यूनियन मेटैलिक कार्ट्रिज कंपनी के लिए काम शुरु कर दिया और इसमें नौकरी करने के लिए प्रदर्शनीं की भी आश्यकता थी, जिसने जोड़ी को शूटिंग डेमो करने की अनुमति दे दी इसका मतलब यह प्रदर्शित किया जा सके की उनका शूटिंग कौशल कितना शानदार थां। जब प्रथम विश्व युद्ध छिड़ा तो एनी ने पुनः युद्ध में भाग लेना चाहा लेकिन उनकी यह बात नहीं मानी गयी।

1926 में 66 वर्ष की उम्र में एनी ओकले की मृत्यु हो गयी औऱ अमेंरिकियों ने अपनी नायिका खो दी। वह महिला अपनी त्रुटिहीन शूटिंग प्रतिभा के कारण अपने प्रशंसकों के दिल में हमेशा जीवित रहेगी। एनी ने दो फिल्मों में भी काम किया। उनके जीवनी पर फिल्में बनायी गयी और टेलीविजन शो बनाये गये। कई गाने बी उनकी याद में बनाये गये। अब उनके करियर की पहली फिल्म, एनी ओकले बारबरा स्टैनविक अभिनीत, 1935 में रिलीज़ हुई थी। 1946 के मंचीय संगीत, एनी गेट योर गन को 1950 में बेट्टी हटन अभिनीत फिल्म में रुपांतरित किया गया था। और 1957 में टेलीविजन के लिए इसका रीमेक बनाया गया था। एनी ओकले एक टेलीविजन शो था जो 1954 और 1957 के बीच सिंडकेशन में प्रसारित हुआ था। हालाँकि, यह शो पूरी तरह से काल्पनिक था, जिसमें ओकले और उसके भाई डियाब्लो में कानून और व्यवस्था लागू कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *