मिथक तोड़ रहीं आदिवासी सामाज की महिलाएं

मिथक तोड़ रहीं आदिवासी सामाज की महिलाएं

आदिवासी सामाज अब हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है। इस समाज की महिलाएं भी मिथक तोड़ती दिखाई दे रही हैं। सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेना समाज की युवतियों के लिए किसी सपने से कम नहीं था, पर आज इनमें भी झारखंड की युवतियां मुकाम हासिल कर रही है।

फेमिना मिस इंडिया में फाइनलिस्ट बनीं रिया

रांची की रहने वाली रिया तिर्की जनजातीय समाज की पहली मॉडल हैं, जिन्होंने चर्चित ब्यूटी कांस्टेस्ट फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले की फाइनलिस्ट में जगह बनाई। रिया आठ साल से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थीं। जबकि 2015 से मॉडलिंग के क्षेत्र में है। उनके पिता अरविंद तिर्की बैंक में अधिकारी हैं। रिया मिस विजयवाड़ा और मिस अमरावती का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने बीबीए की पढ़ाई की है।

मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ का खिताब रहा एंजेल के नाम

इसी साल राची की एंजेल मेरीना तिर्की ने मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ 2022 का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में 16 देशों से प्रतिभागी शामिल हुई थीं। इस क्षेत्र में मेरीना ने 16 साल पहले करियर की शुरुआत की थी। मेरीना इस खिताब को 10 साल बाद भारत की झोली में डालने में कामयाब रही। मेरीना के पिता अल्फ्रेड तिर्की आर्मी में अधिकारी हैं।

क्रांति गांड़ी ने जीयो किंग एंड क्वीन का खिताब जीता

रांची की क्रांति गाड़ी ने इसी साल जीयो किंग एंड क्वीन मिस इंडिया इंटरनेशनल 2022 का खिताब जीता। क्रांती विमान कंपनी में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह तुर्की में मॉडल ऑफ यूनाइटेड नेशन फ्यूचर लीटर में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। मिस विब्रांट 2022, जेकेक्यू में मिस इंडिया इंटरनेशनल में सेकेंड रनअप भी है। झारखंड की मिया लकड़ा व छत्तीसगढ़ की रिहाना कुजूर मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *